स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि, विदेशी कोख से जन्मे लोग भरता माता और उनके पुत्रों को क्या समझेगा।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव अब अपने पूरे शबाब पर है। चुनाव में सभी दलों के नेता अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे है। इसके साथ ही बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा।
राहुल गांधी के बयान पर गरमाई सियासत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक चुनावी जनसभा में भारत माता कौन है का सवाल किया तो राज्य के साथ पूरे देश में सियासी पारा गर्म हो गया। सभी तरफ राहुल गांधी को ट्रोल किया जाने लगा और लोगों ने बयानबाजियां भी शुरू कर दी। इसी बीच वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि, विदेशी कोख से जन्मे लोग भरता माता और उनके पुत्रों को क्या समझेगा।
स्वामी जितेंद्रानंद ने राहुल को चाइना का शार्प शूटर कहा
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि, राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह भाषा भारत माता कौन है। जिन लोगों को इस धरती से रिश्ता नहीं है, जो पुत्रो अहम माता पृथिव्या के भाव के नहीं जानते जिनके लिए तमसो मां ज्योतिर्गमय का एक वाक्य भारत शब्द से नहीं जुड़ता है। भा नमो इत प्रकाशा। वह भारत जिसकी कोख से पैदा हुए हैं वो हमारी मां हैं। ऐसे विदेशी कोख से पैदा हुई हुई संतानें और विदेशी नागरिकता प्राप्त और चाईना के MOU से भारत में शार्प शूटर के नाते काम करने वाले ऐसे राजनेताओं को भारत से भारत पुत्रों से संबंध और भारत मां से उसके पुत्रों का संबंध समझ नहीं आएगा।
Comments (0)