महिला ने थाने में कहा कि, मैडम मेरी ननद ने पति पर जादू-टोना करा दिया है। इसकी वजह से वो मेरी बात नहीं सुनते है और मुझे प्रताड़ित करते हैं।
मथुरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पुलिस से कहा कि, वो मुझे बहुत प्रताड़ित करते है। सब सिखा दो, बस जेल मत भेजना। महिला की कहानी सुन पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने थाने में कहा कि, मैडम मेरी ननद ने पति पर जादू-टोना करा दिया है। इसकी वजह से वो मेरी बात नहीं सुनते है और मुझे प्रताड़ित करते हैं। इन्हें सबक सिखा दीजिए। इसके कुछ देर बाद प्यार से बोली कि बस जेल मत भेजना।
महिला का पति रेलवे में काम करता है
आपको बता दें कि, ये अनोखा सा मामला मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है। यहां का रहने वाला युवक रेलवे में काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा 4 बच्चे हैं। बीते शुक्रवार रात उसकी पत्नी थाने पहुंच गई और पति की शिकायत की। महिला की बात सुन स्थानीय पुलिस सोचने पर मजबूर हो गई।
पुलिस के घर पहुंचने पर पलटी महिला
वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। पुलिस को घर पर पति, पत्नी और बच्चों के साथ मिल गए। अब महिला को लगा कि, पुलिस उसके पति के साथ सख्ती करेगी। इस पर उसने कहा कि, मैडम इन्हें बस डरा-धमका दीजिए, जेल मत भेजिएगा। यह सुनकर पुलिस टीम असमंजस में पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों से बात करके उनकी गलतफहमी को खत्म किया कर सुलह करा दिया है।
Comments (0)