भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के घर किलकारियां गूंजी है। युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के घर किलकारियां गूंजी है। युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। इस तरह युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बच्ची का नाम औरा रखा है। बहरहाल, सोशल मीडिया पर युवराज सिंह का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपने चेहते खिलाड़ी को मुबारकबाद दे रहे हैं।
युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किया फोटो
युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। इस फोटो में युवराज सिंह और हेजल कीच के अलावा औरा नजर आ रही हैं। युवराज सिंह ने कैप्शन में लिखा है कि बिना नींद की रातें और बेहतर हो गई हैं। हम अपनी नन्ही परी औरा का स्वागत करते हैं।
Sleepless nights have become a lot more joyful as we welcome our little princess Aura and complete our family ❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/wHxsJuNujY
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 25, 2023
कपल ने अपनी बेटी का नाम रखा औरा
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिहं ने बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हेजल कीच संग साल 2016 में शादी की थी। हालांकि, इससे पहले लंबे वक्त तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। इसके बाद दोनों कपल ने शादी करने का फैसला किया। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर, 2016 को हुई थी। जबकि दोनों कपल पहली बार 25 जनवरी, 2022 को माता-पिता बने थे। युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह है। वहीं, दोनों ने अपनी बेटी का नाम औरा रखा है।
Read More: नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे, पहली बार 3 भारतीयों को मिला 'फाइनल टिकट'
Comments (0)